भिवाड़ी थाना क्षेत्र के मटिला चौकी के समीप सड़क पार कर रही 68 साल की वृद्ध महिला को कंक्रीट मिक्सर मशीन वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को अलवर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। थाने के ASI अमर सिंह ने बताया कि भिवाड़ी थाना क्षेत्र के उदयपुर मटिला निवासी 68 वर्षीय बस्सन पत्नी शेर मोहम्मद गुरुवार देर शाम अपने खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में मटिला चौकी के समीप तेज गति से आ रहे वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले महिला को टपूकड़ा सीएचसी ले जाया गया। उसके बाद वहां से रैफर होने के बाद जिला अस्पताल लेकर आया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार सुबह पोस्टमार्ट करा शव सुपुर्द किया गया।


