राजस्थान में आज बारिश की संभावना:कल से तीन दिन घना कोहरा रहेगा, 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजस्थान में कोल्ड वेव और कोहरे के बाद अब मावठ होगी। सीजन की पहली मावठ बुधवार को देखने को मिल सकती है। बुधवार को बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, गंगानगर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 1 जनवरी से प्रदेश में घने कोहरे का दौर शुरू होगा, जो अगले 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। 1 जनवरी को 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी-उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहा। हालांकि सर्द हवाएं कमजोर होने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। दिन भी ठंडक, पारा 30 डिग्री से नीचे राजस्थान में भले ही अधिकांश शहरों में मंगलवार को धूप रही, लेकिन ठंडक तेज होने से यहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.2, जैसलमेर में 27.6 और जयपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *