3 घंटे में घर के अंदर चोरी की वारदात:सोने-चांदी के जेवरात चुराए, पीड़ित पत्नी के साथ चर्च गया था

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। 3 घंटे के अंदर चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया। सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ चर्च में गया हुआ था। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डेविडसन ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगा कर चर्च गया हुआ था। 3 घंटे बाद वापस घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोड़कर घर से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 4 चांदी के सिक्के, एक मोबाइल चार्ज सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *