कड़ाके की ठंड में नए साल का जश्न जनवरी में शीतलहर का पीक होगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर बना हुआ है। नए साल का जश्न भी इस बार कड़ाके की ठंड के बीच मनेगा। उत्तर से आ रही हवा फिर प्रबल हो गई है। इससे रात के साथ दिन में भी ठंड बढ़ गई हैॅ। शीतलहर के बीच अब घना कोहरा भी छाने लगा है। दिन ढलते ही घने कोहरे की स्थिति बन रही है। मंगलवार रात वि​िज​​बिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। इसके चलते हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले। सुबह भी काफी देर तक कोहरा छाया रहा। विभाग ने फिलहाल मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। इससे नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड के बीच मनेगा। वहीं जनवरी का पहला सप्ताह ठंड का पीक हो सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम और ​अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट संभव है। इस दौरान कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं जनवरी में भी तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इससे लंबे समय तक ठंड मौजूद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *