बालोद| मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवा आने से लोगों को पहले की तरह ठंड का अहसास हुआ। शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 48 फीसदी रही। इस दौरान 2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।


