पाली शहर के बोमादड़ा रोड स्थित धापू बाई बीएसटीसी कॉलेज के स्टूडेंट मंगलवार को पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज के डायरेक्टर गुणेश रावल व उनके पत्नी द्वारा पैदल जाने पर रोक लगा दी है। कॉलेज की बस या हॉस्टल में रहने के लिए दबाव बनाया जाता है। एक या दो दिन अवकाश लेने पर कॉलेज से 15 से 20 छात्रों को निष्कासित किया जाता है। छात्रों ने यह कहते हुए कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की कि पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ लेंगे, लेकिन यहां नहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के आग्रह पर एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत तुरंत ही तहसीलदार के साथ कॉलेज पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर सीज कर दिया। कॉलेज के गुणेश रावल ने बताया कि आरोप गलत है। कुछ छात्र ही राजनीति कर रहे हैं। कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। 15 दिन तक छुट्टी रखते हैं।


