बोथरा इलेवन बनी चैंपियन, 31 हजार का इनाम:मारवाड़ी क्रिकेट सीजन-3 का फाइनल, रोकड़िया मंदिर में ट्रॉफी मिली; सुंदरकांड और महाप्रसादी भी हुई

बुरहानपुर में मारवाड़ी क्रिकेट सीजन-3 की विजेता टीमों का सम्मान समारोह रोकड़िया मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सुंदरकांड पाठ, आरती और महाप्रसादी का वितरण भी हुआ। मंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में बोथरा इलेवन टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान अमित बाहेती को 31 हजार रुपए की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नागौर फाइटर्स रही उपविजेता मंच के सचिव शुभम जैन के अनुसार, नागौर फाइटर्स टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के कप्तान श्याम सुंदर शर्मा को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। बीबीएम ब्लास्टर को तीसरा स्थान मंच के कोषाध्यक्ष राजकरण बोथरा ने बताया कि बीबीएम ब्लास्टर टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान अभिषेक जैन को 11 हजार रुपए नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। माला पहनाकर खिलाड़ियों का सम्मान मंच के अध्यक्ष पिनित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष मुकेश देवड़ा ने कहा कि इस वर्ष टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कार्यक्रम में मौजूद दामोदर तोदी ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जो टूर्नामेंट की सफलता का प्रमाण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *