बिलासपुर में नैना देवी रोपवे 20 दिन बंद:30 साल पुराने सामान का होगा नवीनीकरण, नए केबिन और रस्सियां लगेंगी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित माता श्री नैना देवी मंदिर का रोपवे नवीनीकरण के लिए 20 दिनों तक बंद रहेगा। 30 वर्षों से सेवारत रोपवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। रोपवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। 5 मिनट में मंदिर तक का सफर तय वर्तमान में रोपवे का नवीनीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसमें पुरानी ट्रॉलियों और रस्सियों को नया किया जा रहा है। यह रोपवे श्रद्धालुओं को मात्र 5 मिनट में मुख्य सड़क से मंदिर तक पहुंचाता है। यात्रा के दौरान गोविंद सागर झील और आसपास की खूबसूरत वादियों का नजारा भी देखने को मिलता है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रोपवे के साइट इंचार्ज सोमेन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए केबिन और बेहतर सुविधाओं के साथ फरवरी में रोपवे सेवा फिर से शुरू होगी। मंदिर पुजारी नीलम शर्मा ने भी श्रद्धालुओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु इस रोपवे का उपयोग करते हैं। विशेषकर सर्दियों में यहां से बर्फ से धौलाधार पहाड़ियों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। नवीनीकरण के बाद यह रोपवे न केवल सुरक्षित बल्कि पहले से अधिक आकर्षक भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *