मनाली में बर्फबारी के बाद खुला मौसम:मॉल रोड पर उमड़े सैलानी, याक सवारी-फोटोग्राफी का लिया आनंद, नेहरू कुंड जाने की अनुमति

हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम खुलते ही पर्यटकों की भारी भीड़ मॉल रोड पर उमड़ पड़ी। सैलानियों ने बर्फ से लदे पेड़ों के बीच फोटोग्राफी और याक की सवारी का आनंद लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटक वाहनों को नेहरु कुंड तक ही जाने की अनुमति दी गई। हालांकि कुछ पर्यटक 4×4 वाहनों से सोलंग नाला पहुंचे, जहां उन्होंने ईटीवी राइड और स्नो स्कूटर का लुत्फ उठाया। मनाली में करीब 3 इंच बर्फ जमा बुधवार सुबह 4 बजे से शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार दोपहर 3 बजे तक जारी रही। इस दौरान मनाली में करीब 3 इंच बर्फ जमा हो गई। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी का स्तर अलग-अलग रहा। सिस्सू में एक फुट, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर पौने फुट और सोलंग नाला में आधा फुट बर्फ गिरी। आगामी फसल के लिए लाभदायक बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहनों की गति धीमी रही। हालांकि बागवानों ने बर्फबारी को आगामी फसल के लिए लाभदायक बताया। मौसम साफ होने के बाद लाहुल और मनाली के स्थानीय लोग भी अपने रोजमर्रा के कामों पर निकल पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *