परागपुर में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज:कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू, विधायक बिक्रम ठाकुर ने किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश के देहरा के परागपुर में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ हो गया है। अप्पर परागपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बिक्रम ठाकुर ने किया। यह आयोजन पूर्व खेल मंत्री और वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर की पहल पर किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह खेल महाकुंभ युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ उनके खेल कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। सपनों को साकार करने का बेहतरीन मंच खेल महाकुंभ में कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ियों ने आयोजन को अपने सपनों को साकार करने का बेहतरीन मंच बताया है। कार्यक्रम न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होगा, बल्कि क्षेत्र में खेलों की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगा। खेल मैदानों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है, जो इस आयोजन की सफलता का संकेत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *