ऊना में 1.26 चूरा किलो पोस्त बरामद:आरोपी के ठिकाने पर पुलिस ने की छापेमारी, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

ऊना में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 26 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पहली कार्रवाई में, हरोली पुलिस की गश्ती टीम ने टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में नेस्ले उद्योग के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। आरोपी अमनदीप वीटन का रहने वाला है, उसके पास से 153 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करते समय आरोपी ने नशीला पदार्थ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। दूसरी कार्रवाई में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छेत्रां के रहने वाले जसविंदर सिंह के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से 872 ग्राम चूरा पोस्त और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई चेन में कौन-कौन शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *