इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में रतलाम की बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जावरा की कक्षा 10वीं की छात्रा तनीषा कुंवर सोलंकी द्वारा बनाए गए ‘वुमन सेफ्टी जैकेट’ मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 55 जिलों के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। छेड़छाड़ होने पर अलर्ट हो जाएंगे घरवाले जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल की छात्रा तनीषा ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह खास जैकेट तैयार की है। रचनात्मकता में रतलाम प्रदेश में तीसरे नंबर पर इंस्पायर अवॉर्ड (सत्र 2025-26) के लिए नए आइडियाज अपलोड करने के मामले में रतलाम जिला पूरे मध्य प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। जिले से कुल 4669 आइडियाज अपलोड किए गए थे, जिनकी चयन प्रक्रिया अभी होनी बाकी है। अधिकारियों ने दी बधाई इंदौर में हुई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में रतलाम जिले से 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। तनीषा की इस उपलब्धि पर डीईओ अनीता सागर, गाइड टीचर शाहरुख और विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रा को बधाई दी है।


