तृतीय सुकूरहुट्टू टोला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

तृतीय सुकूरहुट्टू टोला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को नीचे टोला और साहू टोली के बीच खेला गया। इसमें नीचे टोला की टीम ने निर्धारित ओवर में 10 विकेट पर 95 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में साहू टोला की टीम अपने सभी विकेट खोकर 40 रन पर ऑल आउट हुई। टोला की टीम 55 रन से विजेता बनी। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कांके प्रखंड के उप प्रमुख अजय बैठा व जिला परिषद सदस्या सुषमा देवी ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार के रूप में 20 हजार व उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया। कांके उप प्रमुख अजय बैठा ने अपनी ओर से विजेता टीम को दो हजार रुपए व उप विजेता टीम को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया। इस आयोजन को सफल करने में प्रभात भूषण, सौरभ कुमार महतो, चंदन कुमार महतो, विवेक कुमार महतो सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *