लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली घोषित:MLA गोगी के निधन के बाद हुई, 6 महीने के अंदर होंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही उपचुनाव करवाए जाएंगे। सरकार बनने के बाद छठी सीट पर चुनाव होंगे। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 10 जनवरी की रात हुई थी विधायक गोगी की मौत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की पिछले शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *