साउंड नहीं बजने के विवाद में बोलने पर झगड़ा:भतीजी की गोद भराई में गए, ससुराल पक्ष ने सरिए से हमला किया, जीजा व चाचा घायल

गोद भराई के कार्यक्रम में डीजे का साउंड ठीक से नहीं बजने के विवाद पर बीच मे बोलने दो परिवार में झगड़ा हो गया। भतीजी के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीहर पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। मारपीट में भतीजी के चाचा मुकेश के सिर पर व मुकेश के जीजा के पैर में चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। घटना बारां जिले के भंवरगढ़ थाना धेत्र परानियां गांव की है। अनंतपुरा क्रेशर बस्ती कोटा निवासी मुकेश ओढ़ ने बताया कि 29 दिसंबर को परिवार सहित भतीजी पिंकी की गोद भराई के कार्यक्रम में परानियां गए थे। रात 9 बजे करीब भतीजी के सुसराल में अलाव ताप रहे थे। उस दौरान वहां साउंड बज रहा था। साउंड की आवाज कम आ रही थी। इसी बात को लेकर भतीजी के ससुराल पक्ष वाले साउंड वाले से झगड़ रहे थे। दोनों की बहस में मै बीच में बोल गया। मैने समझाया गरीब आदमी की जैसी व्यवस्था थी उसने वैसा साउंड लगा दिया। रात को दूसरा साउंड कहा से लाएगा। मेरी इसी बात से गुस्सा होकर भतीजी के ससुराल पक्ष के चाचा ताऊ भड़क गए। एक ने मेरे सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। मेरे सिर से खून निकलने लगा। में जैसे तैसे जान बचाकर वहां निकला। इस बीच मेरे जीजा अशोक बीच बचाव में आए तो उनके ऊपर सरिए से वार कर दिया। जीजा का एक पैर तोड़ दिया। इसकी शिकायत देने भंवरगढ़ थाने गए तो पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा। जिसके बाद कोटा आ गए। डॉक्टर ने जीजा के पैर का ऑपरेशन करने की बोला है। भंवरगढ़ थाना SHO गोपी लाल आर्य ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षो के बीच झगड़ा हुआ था। घायल पक्ष थाने पहुंचा था। मौके पर मौजूद डीओ ने पहले हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराने को कहा था। उसके बाद वो शिकायत देने थाने नहीं पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *