शिमला के सेब बगीचे में बने मकान में लगी आग:5 कमरे जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई नहीं था मौजूद

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चिड़गांव तहसील में स्थित गांव तेलगा में एक अग्निकांड की घटना सामने आई है। सेब के बगीचे में स्थित एक पुराने मकान में बीती रात आग लग गई। जिससे मकान के पांच कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक को सुबह मिली सूचना स्थानीय पुलिस के अनुसार जला हुआ मकान गांव तेलगा के राजकुमार का है। रात के समय मकान में कोई नहीं रहता था, इसलिए मकान मालिक को सुबह ही आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने पाया काबू फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मकान मालिक और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *