विदिशा में न्यू ईयर को लेकर पुलिस अलर्ट:SP ने किया फ्लैग मार्च, शहर-कस्बों में कड़ी सुरक्षा; DJ पर नियंत्रण, ड्रोन से होगी निगरानी

विदिशा में न्यू ईयर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर विदिशा शहर सहित सिरोंज, गंजबासौदा, कुरवाई और लटेरी में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। न्यू ईयर से पहले मंगलवार रात विदिशा शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी स्वयं सड़क पर उतरे और फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। यह मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सख्त मौजूदगी
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोक लगाना रहा। इस दौरान पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग करता नजर आया। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज, थाना प्रभारी सिविल लाइन आर.के. मिश्र, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च
नववर्ष को देखते हुए जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाले गए। पुलिस की सशक्त मौजूदगी के जरिए नागरिकों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की गई कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। DJ, लाउडस्पीकर और जुलूसों पर सख्त नजर
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि नववर्ष के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग पर सख्त नियंत्रण रहेगा। जुलूसों और सार्वजनिक कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
एसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। पुलिस की अपील- अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें
​​​​​​​पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *