न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए तैयार ग्वालियर:पंजाबी सिंगर “अल्फाज’ देंगे परफार्मेंस, रेडिसन होटल में सजेगी सूफियाना महफिल

नए साल के स्वागत को लेकर ग्वालियर पूरी तरह जश्न के रंग में रंग चुका है। 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट्स में भव्य तैयारियां की गई हैं। अलग-अलग थीम पर न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक का खास तड़का रहेगा। हाइवे पर स्थित रेशम तारा रिसॉर्ट में पंजाबी सिंगर अल्फाज के तड़कते-भड़कते गानों पर युवाओं के झूमने की तैयारी है। वहीं होटल क्लार्क्स इन सुइट्स, होटल रेडिसन और जीवाजी क्लब में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। युवा कपल्स और युवाओं में इन पार्टियों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। होटल रेडिसन में दो अलग-अलग सेलिब्रेशन आयोजित किए जाएंगे। एक ओर सूफियाना माहौल में संगीत की महफिल सजेगी, तो दूसरी ओर बॉलीवुड नाइट में डीजे और लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य होटल-रिसॉर्ट्स में भी खाने-पीने और मनोरंजन की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इवेंट कंपनियों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए हीटर और अन्य इंतजाम भी किए हैं, ताकि जश्न में कोई बाधा न आए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शुरुआत बुधवार रात करीब 8 बजे से होगी और ठीक 12 बजे 2026 के स्वागत के साथ चरम पर पहुंचेगी। न्यू ईयर पार्टियों को लेकर शहर में बुकिंग तेज हो गई है और युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। ग्वालियर में इस बार नए साल का स्वागत पूरी शान और धूमधाम के साथ होने जा रहा है। सूफियाना महफिल और बॉलीवुड नाइट
होटल रेडिसन में नए साल की पार्टी को लेकर बुकिंग शुरू हो चुकी है। होटल मैनेजर कुमार मनीष ने बताया कि नए साल के मौके पर रेडिसन में दो पार्टी ऑर्गेनाइज हो रही हैं। होटल के वर्क हाल को सूफियाना थीम पर सजाया जा रहा है। सूफी नाइट में दिल्ली से आए आवाज बैंड द्वारा बेहतरीन संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इवेंट को अंशिका ग्रोवर द्वारा होस्ट किया जाएगा। फर्जी कैफे में होगी बॉलीवुड नाइट
होटल रेडिसन के फर्जी कैफे में बॉलीवुड नाइट होगी। जिसमें DJ जैज की लाइव परफोर्मेंस होगी। जिसकी सिंगर चिंचासा शर्मा अपनी बेहतरीन आवाज का जादू बिखेरेंगी और उनका लाइव बैंड परफॉर्म करेगा। इसके साथ ही किड्स के लिए फन एक्टिविटी रहेंगी। गेस्ट के लिए अन-लिमिटेड अल्कोहल एंड फूड की व्यवस्था रहेगी। लाइव डीजे हर गेस्ट की फरमाइश पूरी करेगा। इन सब के लिए होटल द्वारा वर्क में 8999 रुपए का पैकेज रहेगा और फर्जी कैफे के लिए 10999 रुपए का पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें 100 से अधिक फूड आइटम और ड्रिंक्स रहेगी। इंडियन, हैदराबादी, लखनवी व कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा
इंडियन में हैदराबादी, लखनवी, कॉन्टिनेंटल फूड रहेगा। इंटरनेशनल फूड रहेगा। दोनों इवेंट में कपल्स के लिए गेम रखे गए हैं। इसके अलावा पार्टी में डांस-सिंगिंग भी रखा गया है। कुछ सीक्रेट फूड स्टॉल भी रखे हैं। होटल के शेफ गेस्ट के लिए स्पेशल डिश तैयार कर रहे हैं। होटल मैनेजर का कहना है कि इस बार केवल कपल को ही एंट्री दी जाएगी। जीवाजी क्लब में मुंबई से आया बैंड बांधेगा समा
शहर के जाने-माने जीवाजी क्लब में नए साल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ के अनुसार इस बार क्लब में 31 की रात को शानदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत किया जाएगा। जश्न की मस्ती में चार चांद लगाने के लिए मुंबई से विशेष तौर पर लाइव बैंड को बुलवाया गया है। पार्टी में शामिल लोग डांस-सिंगिंग के साथ-साथ लाजवाब व्यंजनों का जायका भी लेंगे। पार्टी में बैंड, आतिशबाजी, लकी ड्रा के साथ ग्वालियर के सबसे बड़े उत्सव में कई श्रेणियों में उपहार बांटे जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग एंट्री के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। दो से ढाई हजार परिवार होंगे शामिल
जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन में क्लब के डेढ़ हजार परिवार शामिल होंगे। इसके साथ कुछ गेस्ट भी होंगे। इस बार क्लब के ही सदस्य और उनके परिवार कार्यक्रम में रहेंगे। रात 12 बजे आतिशबाजी होगी और केक काटा जाएगा। होटल क्लार्क्स इन सुइट्स में मनाया जाएगा जश्न
नए साल का जश्न मनाने में होटल क्लार्क्स इन सुइट्स में इस बार सर्दी को देखते हुए कवर्ड कैंपस में जश्न मनाया जाएगा। होटल क्लार्क्स इन सुइट्स के मैनेजर जोगेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके होटल में मौसम को देखते हुए बैंकट की व्यवस्था की गई है ताकि ठंड से कोई परेशानी ना हो साथ ही उनके यहां स्पेशल 50 कपल्स की ही व्यवस्था है। जिसमें 100 से अधिक फूड आइटम के साथ वेज-नॉनवेज और हार्ड बेवरेज रहेगा जिसके लिए 6000 प्लस टैक्स का शुल्क निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली से आए सिंगर की लाइव परफॉर्मेंस रहेगी डीजे वार के लाइव बैंड परफॉर्मेंस होगी रॉक इवेंट के साथ लोग नए साल का जश्न मनाएंगे। हाईवे पर भी अन्य रिसॉर्ट में होंगे कार्यक्रम
इसके साथ ही रेशम तारा मैं भी बड़ी नियर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंजाबी सिंगर अल्फाज अपनी लाइफ परफॉर्मेंस देंगे इस दौरान इस नए साल के जश्न में शामिल होने वालों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन भरोसे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *