महिलाओं से मारपीट कर छीने गहने:पानी की बारी को लेकर किसानों में विवाद, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हनुमानगढ़ में पानी की बारी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 2 जनवरी की सुबह की है। सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने टहल सिंह को चक 3 जेआरके में भूमि ठेके पर दिलवाई थी। सुबह 5:47 से 8:31 बजे तक उनकी पानी की बारी थी और वे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान टहल सिंह, उनका पुत्र नाजम सिंह और राकेश कुमार वहां पहुंचे। टहल सिंह ने ठेके की जमीन के लिए सर्वजीत के हिस्से की पानी की बारी मांगी, जिसे उन्होंने मना कर दिया। इस पर टहल सिंह और नाजम सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर सर्वजीत की मां जसपाल कौर और पत्नी संदीप कौर मौके पर आईं। टहल सिंह ने जसपाल कौर के कंधे पर लाठी से वार किया और संदीप कौर के साथ हाथापाई कर उनके गले की सोने की चेन और एक बाली छीन ली। आरोपियों ने इसके बाद पानी की बारी राकेश कुमार के खेत में लगा दी। पीड़ित परिवार ने जसपाल कौर का इलाज राजकीय जिला चिकित्सालय में करवाया। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई मुसे खान को सौंप दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *