टीकमगढ़ में आज सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, जो मंगलवार को बढ़कर 25.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान घटकर 7.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, शुक्रवार को 21 डिग्री और शनिवार को यह घटकर 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- आगामी दो दिनों में फिर बढ़ेगी ठंड अगले दो दिनों तक रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान है। आज बुधवार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, गुरुवार को 11 डिग्री और शुक्रवार को 10 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से रात के तापमान में भी कमी आएगी। जनवरी के पहले हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के तापमान इस प्रकार रहे: गुरुवार को अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 8.5 डिग्री; शुक्रवार को अधिकतम 22.4 और न्यूनतम 8.4 डिग्री; शनिवार को अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 8 डिग्री; रविवार को अधिकतम 22.2 और न्यूनतम 8.5 डिग्री; सोमवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 8 डिग्री; तथा मंगलवार को अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


