आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा नगर महामंत्री पर केस:राजा भोज पर टिप्पणी से आक्रोश; पंवार समाज ने की शिकायत

बालाघाट जिले के वारासिवनी में भाजपा नगर महामंत्री सुनील पिपरेवार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर पंवार समाज के आराध्य राजा भोज पर सोशल मीडिया ग्रुप में शनिवार रात आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह कार्रवाई पंवार समाज की शिकायत के बाद की गई है। टिप्पणी से आक्रोशित पंवार समाज ने मंगलवार शाम एक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं सहित सामाजिक लोगों ने एसडीओपी अभिषेक चौधरी को एक शिकायती आवेदन सौंपा, जिसमें सुनील पिपरेवार के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की गई थी। सोशल मीडिया टिप्पणी से पंवार समाज आहत पंवार समाज ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से समाज आहत है। यह टिप्पणी समाज के आराध्य पर की गई है, जिससे समाज में रोष है। समाज का यह भी कहना है कि इससे वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। एक सामाजिक बैठक में पंवार समाज के जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन ने बताया कि टिप्पणी राजा भोज की तलवार और उसके रखने के संबंध में की गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों को समझना चाहिए कि समाज किसान है और उनके पास ‘उभारी’ (एक पारंपरिक उपकरण) मौजूद है। बिसेन ने कहा कि समाज एफआईआर दर्ज करवाकर ही दम लेगा। एसडीओपी बोले-सामाजिक आवेदन के आधार पर मामला दर्ज इस मामले में एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने जानकारी दी कि सामाजिक शिकायती आवेदन के आधार पर सुनील पिपरेवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(1)(सी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *