पंजाब में लुधियाना में घनी धुंध में ओवरस्पीड ट्रक ने 2 बच्चों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनमें 5 साल का गोपाल और 7 साल की पिंकी शामिल है। दोनों भाई-बहन थे। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जगराओं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाई। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की अधिक ऊंची चोटियों पर मंगलवार की शाम से बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल अच्छी बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर अगले 72 घंटे तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसी तरह शिमला, सोलन और सिरमौर समेत प्रदेश के अन्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब के 17 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल के इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। आज यह चेतावनी कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में दी गई है, जबकि कल के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू जिला को भी दी गई है। सोलन और सिरमौर में कल आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। 5 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार है। इस दौरान अधिकांश भागों में हल्की बारिश व बर्फबारी होगी। तीन और चार जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। पांच जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होने के आसार है। इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दोबारा से हल्का हिमपात हो सकता है। पंजाब में आने वाले दिनों का मौसम मौसम की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…


