जोधपुर में सर्दी बढ़ी,सुबह से हल्के बादल छाए:2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाएं,अगले तीन दिनों में कोहरा पड़ने की संभावना

जोधपुर शहर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर में सुबह से ही हल्की धुंध और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शहर में दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अगले 7 दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जनवरी को कोहरे का भी अनुमान है। हालांकि बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बता दें की जोधपुर शहर में बीते दो-तीन दिनों में ठंड का असर बढ़ा है। सुबह और शाम के अलावा अब दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है और आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *