बैतूल के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट गेम्स में पदक जीते:लाठी खेल में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते; टीम का जिले में भव्य स्वागत

उज्जैन के विजयराजे सिंधिया स्टेडियम में आयोजित 6वें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स में बैतूल की 10 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया और लाठी व दो लाठी इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 29 दिसंबर तक चली। आयोजन परंपरागत लाठी खेल महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा किया गया था। 14 वर्ष आयु वर्ग में मनन यादव ने दो लाठी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी वर्ग में प्रमोद यादव ने एक लाठी और दो लाठी में क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। आयुष यादव ने 16 वर्ष वर्ग में एक लाठी इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्नति, निरल और भव्य ने भी दिखाया दम उन्नति डिग्रस ने अंडर-14 कैटेगरी में एक लाठी और दो लाठी दोनों में सिल्वर मेडल हासिल किए। निरल चढ़ाकर ने एक लाठी में सिल्वर मेडल जीता। 12 वर्ष आयु वर्ग के भव्य सातनकर ने एक लाठी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में छह अलग-अलग कैटेगरी में मुकाबले इस प्रतियोगिता में कुल छह विधाओं में कुंगफू, उसू, कलारीपायट्टू, बॉक्सिंग और लाठी के मुकाबले आयोजित किए गए। लाठी खेल में मध्यप्रदेश के शहडोल, बैतूल, उज्जैन, हरदा, अनूपपुर, सिवनी, भोपाल, मुरैना और ग्वालियर की टीमें शामिल हुई। उत्तरप्रदेश (महोबा), हरियाणा, मुंबई (पनवेल) और छत्तीसगढ़ से भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। मध्यप्रदेश टीम रही प्रथम, बैतूल टीम लौटी जिले में कुल परिणामों में मध्यप्रदेश की टीम प्रथम, हरियाणा दूसरे और उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रही। बैतूल की विजेता टीम आज जिले में लौटी, जहां खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *