गोविंदपुर मार्ग पर पिकअप-ट्रक की टक्कर:जंगलपुर के पास तीन लोग गंभीर रूप से घायल, वैन में लोड था केक और बिस्कुट

धनबाद स्थित गोविंदपुर से बलियापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जंगलपुर के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से गोविंदपुर जा रही एक पिकअप वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। निसार अहमद के अनुसार, ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। इसी कारण पिकअप वैन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में केक, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री लदी थी, जिसे गोविंदपुर के बैरियो मोड़ तक पहुंचाया जाना था। सदमन निरसा से पिकअप वैन में सवार हुए थे घायलों में निरसा थाना क्षेत्र के अंसार महाल निवासी 18 वर्षीय सदमन अंसारी शामिल हैं। सदमन निरसा से पिकअप वैन में सवार हुए थे और गोविंदपुर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। इस हादसे में उनका पैर टूट गया है। कोलकाता निवासी एस.के. मैहर अली और रकीबुल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से दो लोग पिकअप वैन में माल लेकर निरसा तक आए थे। वहां से सदमन अंसारी वाहन में सवार हुए और सभी गोविंदपुर के लिए रवाना हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *