राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने नरेंद्र डांगी:बोले- संगठन सेवाकालीन हितों के लिए सशक्त रूप से कार्य करेगा

सलूम्बर में राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार डांगी निर्विरोध चुने गए हैं। वे वर्तमान में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत हैं। जिला इकाई के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाविक पारगी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जिला मुख्यालय सलूम्बर में होना तय था। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 30 दिसंबर 2025 तक नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह पाया गया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही वैध नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। एकमात्र वैध नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण, निर्वाचन नियमों के अनुसार नरेंद्र कुमार डांगी को राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई सलूम्बर का निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डांगी को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कंप्यूटर कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा, अधिकारों की रक्षा होगी और संगठन सेवाकालीन हितों के लिए सशक्त रूप से कार्य करेगा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार डांगी ने निर्विरोध निर्वाचन पर सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ की जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों की मांगों को शासन एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *