भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर गंगा बाई की बगीची में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मंत्री भानु प्रताप पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने की। कार्यक्रम में संविधान के गौरव की व्याख्या की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे लाने की बात की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित समाज को हमेशा सम्मान दिया है और देश के उच्च पदों पर इस समाज के लोगों को स्थान दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश मंत्री भानु प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिसमें संविधान के गौरव की व्याख्या की जा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को पार्टी की भावना से अवगत कराया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अंबेडकर विरोधी होने का आरोप भी लगाया। मंच का संचालन हरेंद्र राव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


