प्रतापगढ़ में ‘मिशन नवदुर्गा’ कार्यक्रम का आयोजन:10 दिन तक चला शिविर, साइबर फ्रॉड़ को लेकर किया जागरूक

प्रतापगढ़ में जिला कलेक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया की पहल “मिशन नवदुर्गा” के तहत महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। खेलगांव स्थित मल्टीपरपज़ इनडोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में ग्राम साथिनों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 8 से 17 जनवरी तक चले इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में साथिनों को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, बल्कि साइबर सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण में डीप फेक वीडियो, ऑडियो कॉल, एपीके फाइल जैसे साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के लिए टोल फ्री नंबर 1930 और प्रतापगढ़ जिले के लिए विशेष हेल्पलाइन 9257749686 की जानकारी भी साझा की गई। जिला कलेक्टर ने साथिनों से संवाद के दौरान उनके अनुभवों को सुना और उन्हें प्राप्त ज्ञान को अन्य महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने भी साथिनों को प्रशिक्षण को आत्मसात करने और समाज की अन्य महिलाओं को जागरूक करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग नेहा माथुर, जिला खेल अधिकारी हिमांशु राजोरा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *