अलवर में 100 से ज्यादा होटलों में सेलिब्रेशन:शहर के बड़े लोग जय कृष्ण क्लब पहुंचेंगे, टूरिस्ट होटलों में, सिलीसेढ़ हो रही बोटिंग

थर्टी फर्स्ट के साथ नए साल का सेलेब्रेशन अलवर में 100 से ज्यादा होटलों में है। कहीं जैसलमेर थीम पर रात का जश्न होगा। कहीं म्यूजिक नाइट तो कहीं गायक कलाकार समा बांधेंगे। 31 दिसंबर को दोपहर तक घना कोहरा होने के बावजूद सिलीसेढ़ झील में बोटिंग करने के लिए बड़ी भीड़ पहुंची। आरटीडीसी होटल सिलीसेढ़ पर खाने का लुत्फ उठा रहे हैं और अरावली के पहाड़, सिलीसेढ़ झी और जंगल का आकर्षण भी सामने रहता है। जिसे देखने के लिए कई राज्यों के टूरिस्ट आते हैं। अलवर के सरिस्का में बड़े होटल अलवर के सरिस्का क्षेत्र में बड़े होटल हैं। यहां टहला की तरफ हजारों टूरिस्ट होटलों में पहुंचे हैं। टहला में 60 से अधिक होटल है। इसकेअलावा प्रतापगढ़, थानागाजी, सरिस्का के आसपास व सिलीसेढ़ क्षेत्र के होटलों में टूरिस्ट आए हैं। अलवर शहर में जय कृष्ण क्लब, सरोवर होटल, लेमनेड, अरावली होटल, लेमन ट्री सहित कई अन्य होटलों में सेलिब्रेशन है। जय कृष्ण क्लब के सचिव केके अग्रवाल ने बताया कि हर साल शहर के बीच में यह खास आयाेजन होता है। जिसमें क्लब के मेंबर आते हैं। बाकी कुछ गेस्ट होते हैं। यहां खास लाइव म्यूजिक बैंड रहेगा। कई गायक कलाकार भी मनोरंजन कराने आएंगे। खूब मस्ती होती है और अच्छे खाने को एंजॉय करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *