इंदौर में तेज रफ्तार स्कार्पियो दुकान में घुसी:कोचिंग की बात करने आए छात्र की मौत, बहन और दुकानदार घायल

इंदौर में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अंडे की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और दुकान संचालक घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना किला मैदान के पास मरीमाता रोड की है। यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार (MP35-Z0056) एक अंडे की दुकान में जा घुसी। हादसे में बिल्डिंग के ऊपर कोचिंग की जानकारी लेने आए कुशवाह नगर निवासी छात्र चंदन पिता गौरीशंकर शर्मा की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन नंदनी शर्मा (17) भी घायल हुई है। हादसे के समय मां सुनीता भी मौजूद थीं, जो आगे की तरफ निकल गई थीं। वहीं इस हादसे में अंडे की दुकान पर बैठे आशीष यादव भी घायल हुए हैं। कोचिंग का पूछने आया था छात्र
प्रत्यक्षदर्शियों ने बातचीत में बताया कि चंदन अपनी बहन और मां के साथ यहां कोचिंग की जानकारी लेने आया था। तीनों नीचे उतरे और सड़क की तरफ जा रहे थे, जिसमें चंदन सबसे पीछे रह गया। वह बिजली के पोल और स्कॉर्पियो के बीच आ गया, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। घबराहट में हुई घटना
बताया जाता है कि कार में दो सिख व्यक्ति और एक महिला सवार थे। कार चला रहे व्यक्ति को अचानक घबराहट हो गई, जिससे कार की रफ्तार अचानक बढ़ गई। भीड़ ने उन्हें मौके पर उतार लिया था। बाण गंगा पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *