रायसेन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल नववर्ष के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हैं। सांची स्तूप, रायसेन किला, भोजपुर मंदिर, भीमबेटका, छिंद धाम, रायसेन दरगाह, हलाली डैम और कर्क रेखा पर रौनक बढ़ रही है। प्रशासन ने नववर्ष को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। सैलानियों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। न्यू ईयर पर पर्यटकों की उमड़ती भीड़ सालभर इन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही रहती है, लेकिन नववर्ष पर विशेष भीड़ उमड़ती है। लोग परिवार और दोस्तों के साथ नववर्ष का आनंद लेने पहुंचते हैं। कई परिवार मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नववर्ष की शुरुआत करते हैं, जबकि बच्चे पर्यटन स्थलों पर खेल-कूद का आनंद लेते हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का महत्व भोपाल से दूरी… पर्यटक इन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकते हैं और प्रशासन की सतर्कता के बीच सुरक्षित और सुखद माहौल का आनंद ले सकते हैं।


