पलामू में ससुराल आए युवक का शव मिला:दो माह पहले किया था प्रेम विवाह, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव के चढनवा टोला में ससुराल आए गढ़वा के एक युवक का शव बुधवार को फंदे पर लटका मिला। युवक ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के हसनदाग कजरात निवासी रामसुंदर चौधरी (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से रानी अपने मायके में ही रह रही थी रामसुंदर के पिता के अनुसार, इसी वर्ष दशहरा के समय रामसुंदर ने बरांव के चढनवा टोला की रानी कुमारी से प्रेम विवाह किया था। ससुराल पक्ष के लोग इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद से रानी अपने मायके में ही रह रही थी। मंगलवार को रामसुंदर अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। परिजनों से उसकी आखिरी बातचीत रात 8:30 बजे तक हुई थी। बुधवार को रानी की मां ने रामसुंदर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की: पिता रामसुंदर के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर शव को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका दिया। पिता ने बताया कि शव उनके सामने फंदे से उतारा गया था और देखने से ऐसा नहीं लग रहा था कि रामसुंदर ने फांसी लगाई है। उन्होंने बताया कि मृतक का पैर घुटनों तक मुड़ा हुआ था, जो आत्महत्या की स्थिति में असामान्य है। पिता ने चैनपुर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *