अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के तीन दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन रैली निकाली और कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय आंदोलन के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी चर्चा नहीं करने को लेकर आक्रोश जताया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वे अधिकारी-कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। मांगें नहीं मानी जाती हैं तो आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिसंबर से तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। हड़ताल के कारण तीन दिनों तक कलेक्टोरेट सहित सभी जिला कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर संघ की मांगों को अपना समर्थन दिया। राजस्व न्यायालयों में तीन दिनों तक सुनवाई नहीं हो सकी। अंतिम दिन निकाली रैली जताया आक्रोश
हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों ने आंदोलन के अंतिम दिन धरना स्थल से रैली निकाली गई। रैली कलेक्टोरेट तक पहुंची और अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी जताई। फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 4.5 लाख अधिकारी-कर्मचारी मोदी की गारंटी पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। दो वर्षों में शासन को अपनी मांगों को लेकर जगाने की कोशिश कर रहे हैं। कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार ने कोई पहल नहीं की, इससे अधिकारी-कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी हितों की अनदेखी सरकार कर रही है। मांगों को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया जाता है तो जल्द ही फेडरेशन अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी। फेडरेशन की मांगों में केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगति में सुधार, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण सहित अन्य मांगें शामिल हैं। धरना एवं रैली में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारी सहित अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


