नए साल में प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी पदोन्नत होंगे। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर पदोन्नत होंगे। इसी तरह से आईपीएस प्रफुल्ल कुमार और आईपीएस राघवेन्द्र सुहासा एडीजी के पद पर पदोन्नत होंगे। सभी अधिकारियों की पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।


