पंजाब सरकार ने मोहाली नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की वार्डबंदी संबंधी फाइनल नोटिफिकेशन आज (31 दिसंबर) को जारी कर दी गई है। वार्डों की संख्या पहले की तरह पचास रहेगी। हालांकि, वार्डों का आकार अब बदल जाएगा। एक-एक वार्ड में अब दो से तीन और कई जगह चार वार्ड शामिल किए गए हैं।


