अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक भिड़े, ड्राइवर की मौत:स्टेयरिंग में फंसने से सिर में आई गंभीर चोट, गुजरात से जा रहा था पंजाब

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर शिशोद के पास अचानक ट्रक में ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन शाम को डूंगरपुर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार आसिम पुत्र रोशन खान निवासी रामगढ़ जिला अलवर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसकी बुआ का बेटा खालिद (22) पुत्र इशाक निवासी सिरसवाल तिंगावा मेवात हरियाणा की केरावन रोडवेज कंपनी में काम करता है। वह वापी गुजरात से ट्रक में सामान भरकर लुधियाना (पंजाब) जा रहा था। नेशनल हाईवे 48 पर शिशोद में चित्तौड़ होटल के सामने आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसका ट्रक पीछे से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर खालिद का सिर स्टेयरिंग से लगा और सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शव केबिन के बीच फंस गया। घटना के बाद बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को केबिन से बाहर निकालने के बाद डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। जहां पुलिस ने परिजनों का पता लगाते हुए सूचना दी। शाम को परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *