नीमच के मनासा-कंजार्डा पठार मार्ग पर एक टेम्पो अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गया। हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना बुधवार शाम की है।
रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाईं से बाहर निकाला यह हादसा मनासा से कंजार्डा पठार की ओर जाते समय घाट के पास हुआ। टेम्पो के बेकाबू होकर पलटने के बाद वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गांव के चौकीदार ने पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में घायल 7 यात्री अस्पताल में भर्ती सभी घायल यात्रियों को पहले मनासा के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में सभी सात घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे में यह लोग हुए थे घायल घायलों की पहचान मेलखेड़ा निवासी 60 वर्षीय अनवर पिता कादर खान, मेलखेड़ा निवासी शकीला (40) बी पति फारुक, मेलखेड़ा निवासी नतीफ शाह (50) पिता जुम्मा, श्यामगढ़ निवासी नीलोफर (27) पिता अमजद, परदा निवासी उस्मान (50) पिता सुलेमान, मेलखेड़ा निवासी आबिदा (60) पति मोहम्मद शाह और मिश्रोली मनासा निवासी निजाम (29) पिता हुसैन के रूप में हुई है।


