टोंक शहर में श्रीरामजी की शोभायात्रा निकालीं, लगे जयकारे:रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर हुआ आयोजन

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सकल हिन्दू समाज द्वारा बुधवार शाम को भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर श्रीराम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का जयघोष करते हुए गुजरे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व वीर हनुमान के नाम की केसरिया ध्वजाएं लहराई गई। पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जयकारों के गूंजायमान हो गया। शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर भक्तों का स्वागत किया। सैकड़ों भक्त इस शोभायात्रा में उमड़ पड़े। झांकियों ने इस शोभायात्रा में शामिल हुई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा जिला मुख्यालय के मोहल्ला जिंसी शंकरपुरा चौराहा से रवाना हुई। इसमें अयोध्या में श्री राम मंदिर का प्रतीक मॉडल, श्री राम परिवार की सजीव सी झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा कंपू से होकर श्री अग्रसेन सर्किल, हेमू कालाणी सर्किल, बड़ा कुआं, नौशे मिया का पुल, श्री राम मंदिर चंदन चौक, कचहरी, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, पटेल सर्किल होते हुए मोदी की चौकी पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,राजेंद्र पराना, राजस्थान किन्नर अखाड़ा की प्रदेशाध्यक्ष तनीषा, भाजपा टोंक शहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, प्रभू बाडोलिया, विष्णु शर्मा, शैलेन्द्र चौधरी, रमेश गढ़वाल, राजेश मंगल, विनायक जैन, ओम पांडे, राजेश शर्मा, पांचू लाल सैनी, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, राजेश मंगल, कालू बागड़ी, चरणसिंह चौधरी, हेमंत सैनी, सुभाष सैनी, कैलाश सैनी आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *