पंजाबी सिंगर अल्फाज ग्वालियर पहुंचे:कहा- गाने जल्दी हिट हो जाते हैं लेकिन टिकते कम; म्यूजिक इंडस्ट्री में कंपटीशन लगातार बढ़ रहा

मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज नए साल के स्वागत के लिए ग्वालियर पहुंचे। वे यहां रेशम तारा रिजॉर्ट में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में लाइव परफॉर्मेंस देंगे। ग्वालियर आगमन पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की और म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलावों पर अपने विचार साझा किए। ग्वालियर में पुराना नाता अल्फाज ने बताया कि वे पहले भी ग्वालियर आ चुके हैं और उन्हें यहां के लोगों से बहुत प्यार मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के लोग संगीत सुनने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। आज रेशम तारा में उनका शो सोल्ड आउट हो चुका है, जिससे उन्हें बहुत खुशी है। उन्होंने ग्वालियर के गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेका और आशीर्वाद लिया। अल्फाज ने यह भी बताया कि उन्हें अपने दोस्तों से ग्वालियर की संगीत नगरी के बारे में पता चला, जहां तानसेन जी का एक पेड़ भी है। अगले प्रोजेक्ट्स में युवाओं को लॉन्च करेंगे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए अल्फाज ने कहा कि वे 2026 में बहुत काम करना चाहते हैं और कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों का प्यार पहले से भी ज्यादा मिलेगा। उनके गाने फिल्मों में भी आ रहे हैं और हनी सिंह के साथ भी नए गाने आने वाले हैं। अल्फाज ने यह भी बताया कि वे कई नए टैलेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और युवा कलाकारों को लॉन्च व प्रमोट कर रहे हैं। यो यो हनी सिंह के कमबैक को लेकर अल्फाज ने कहा कि उनका कमबैक बहुत अच्छा रहा है और लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि हनी सिंह शुरू से ही बहुत मेहनती रहे हैं। ब्लूटूथ एरा और ट्रेंडिंग के बीच के फर्क पर अल्फाज ने कहा कि बदलाव हर दौर में आता है। पहले कैसेट्स का जमाना था, फिर सीडी, पेन ड्राइव आए और अब डिजिटल म्यूजिक का दौर है। उन्होंने कहा कि मेहनत उतनी ही रहती है, लेकिन अब ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अल्फाज के अनुसार, गाने जल्दी हिट तो हो जाते हैं, लेकिन उनकी स्थिरता कम हो गई है, क्योंकि इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *