नववर्ष के जश्न के मद्देनजर रोपड़ ( रूपनगर) पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के निर्देशों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगबाजों पर लगाम कसने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख चौकों पर सघन चेकिंग
एसएसपी के नेतृत्व में डीएसपी राजपाल, एसपी जसप्रीत सिंह और सिटी थाना प्रभारी पवन कुमार की टीमों ने रोपड़ के बेला चौक, बस स्टैंड और पुलिस लाइंस सहित अन्य प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों, विशेषकर कारों और मोटरसाइकिलों की बारीकी से जांच की गई। एसएसपी ने बताया कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के जरिए पुलिस अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ पर पुलिस की पैनी नजर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। पिछले एक सप्ताह में जिले में नियमों के उल्लंघन पर करीब 125 चालान काटे गए हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने स्पष्ट किया कि बुधवार देर रात तक सभी एसपी, डीएसपी और एसएचओ फील्ड में तैनात रहेंगे। पुलिस बल न केवल कार्रवाई कर रहा है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहा है। हुड़दंग बाजों पर विशेष नजर हुड़दंगबाजी और शोर-शराबे पर प्रतिबंध पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्वक जश्न मनाने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी ऐसी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम करेगी। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने कार्यक्रमों को समय पर समाप्त कर सुरक्षित घर लौटें, ताकि नववर्ष का स्वागत खुशहाली के साथ किया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि:


