गोदाम में फटा सिलेंडर गेट तोड़कर बाहर गिरा, अंदर आग:छिंदवाड़ा के लालबाग के उमिया डोर्स में हादसा; गाड़ी और सामान क्षतिग्रस्त

छिंदवाड़ा के लालबाग क्षेत्र में उमिया डोर्स के गोदाम में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा एक सिलेंडर फट गया, जिसके चलते गोदाम का गेट फाड़ते हुए आधा सिलेंडर बाहर आ गिरा अंदर भी अचानक आग भड़क गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल आज पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच गोदाम में खड़ी गाड़ी और आसपास का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, जिनके द्वारा आज पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया गया। जिस तरह से ब्लास्ट हुआ था उससे बड़े जान माल के खतरे का आशंका था लेकिन स्थान खाली होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *