केंद्रीय मंत्री शिवराज का विदिशा दौरा:बेटों के साथ फार्म हाउस पहुंचे, कार्यकर्ताओं को दी ईमानदारी से काम करने की सीख

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में अपने दोनों बेटों कार्तिक और कुणाल के साथ फार्म हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक कार्यकर्ता को ऐसा काम करना चाहिए, जिससे न केवल उनकी और उनके परिवार की आजीविका चले, बल्कि क्षेत्र और जनता का भी कल्याण हो। कान में गायत्री मंत्र सुनाया था
अपने निजी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिवराज ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों के जन्म के समय सबसे पहले उनके कान में गायत्री मंत्र सुनाया था। साथ ही भगवान से प्रार्थना की थी कि उनके बच्चों को सद्बुद्धि मिले और वे सत्य मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि उनके बेटों ने अपने संस्कार और शालीनता से कभी उनका सिर नीचा नहीं होने दिया। माता-पिता की जिम्मेदारी पर जोर दिया
केंद्रीय मंत्री ने बच्चों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के बावजूद बच्चों की तरफ ध्यान देना जरूरी है। यह सोचकर लापरवाह नहीं होना चाहिए कि बच्चों की देखभाल उनकी मां कर लेगी। उन्होंने कहा कि पिता की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *