चंद्रभानु से 7 गुना अधिक अमीर हैं अजीत प्रसाद:भाजपा उम्मीदवार हथियारों के शौकीन, सपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई गाड़ी

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा उम्मीदवार ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। नामांकन में दाखिल शपथ-पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, भाजपा के चंद्रभानु से 7 गुना अधिक अमीर हैं। अजीत प्रसाद की कुल संपत्ति 2 करोड़ से अधिक है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु 31,15,036 रुपए की चल संपत्ति के मालिक हैं। जबकि इनकी पत्नी कंचन इनसे ज्यादा 82,30,470 रुपये की चल संपत्ति की मालकिन हैं। पत्नी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु की कमाई लगभग बराबर है। सपा उम्मीदवार पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें कोतवाली नगर में अपहरण का गंभीर मामला भी शामिल है। जबकि चंद्रभानु के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। शैक्षिक मामले में भाजपा प्रत्याशी काफी आगे हैं। सपा के अजीत प्रसाद ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है वहीं चंद्रभानु बीकाम एलएलबी हैं। भाजपा उम्मीदवार के पास एक राइफल और एक पिस्टल है, उनकी पत्नी के नाम पर भी एक राइफल है। जबकि अजीत प्रसाद के पास कोई असलहा नहीं है। अजीत प्रसाद के पास किसी तरह का कोई वाहन भी नहीं है जबकि चंद्रभानु के पास एक सफारी कार और एक ट्रैक्टर है। अजीत प्रसाद
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद करीब 02 करोड़, 08 लाख 24 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें 01 करोड़ 57 लाख रुपए की स्वअर्जित संपत्ति और 51 लाख, 35 हजार रुपए की विरासत में मिली संपत्ति शामिल है। नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथपत्र में उन्होंने अपना आवास पूरे हरिदीन का पुरवा इनायतनगर- मिल्कीपुर दिखाया है। अजीत प्रसाद ने अपना व्यवसाय व्यापार और कृषि बताया है। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी यादव गृहिणी होने के साथ-साथ व्यापार भी करती हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी आय 6 लाख 87 हजार रुपए थी। उनके पास 7 लाख 65 हजार रुपए की चल संपत्ति भी है।
और सपा प्रत्याशी के पास अचल संपत्ति में सोहावल ब्लाक के शेखपुर जाफर,सारंगरपुर, गोड़वा, सदर तहसील के अकवारा, नगर निगम के जनौरा व इनायतनगर में भूमि है। चंद्रभानु पासवान
मिल्कीपुर से भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र में कुल 31 लाख, 15 हजार 036 रुपए की संपत्ति दर्शाई है, इसके अलावा उनके पास अंगूठी और चेन के रूप में 30 ग्राम सोना है। साथ ही उनके पास एक राइफल, और 2 लाख 88 हजार कीमत की एक पिस्टल है। वाहन के नाम पर चंद्रभानु के पास एक सफारी कार और एक ट्रैक्टर है। साथ ही उनके पास चालीस लाख की कृषि योग्य भूमि भी है। जबकि उनकी पत्नी कंचन के पास 82 लाख 30हजार 470 रुपए, 100 ग्राम सोने व 250 ग्राम चांदी के जेवर हैं। पत्नी के नाम एक राइफल भी है। उनकी वर्तमान वर्ष की कमाई 63 लाख, 7 हजार 300 दिखाई गई है। इन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता बीकाम एलएलबी बताई है। जबकि आजीविका का साधन कृषि बताया है। ये खबर भी पढ़ें… मिल्कीपुर से चंद्रभानु को टिकट मिलने से दिग्गज नाराज:3 भाजपा नेताओं को मनाने घर पहुंचे मंत्री शाही-स्वतंत्रदेव सिंह; बाबा गोरखनाथ को भी समझाया मिल्कीपुर उप चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदारों को मनाने के लिए मंत्री जुट गए हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के नामांकन के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नाराज नेताओं के घर पहुंचे। नेताओं से नाराजगी छोड़कर चुनाव में जुटने के लिए कहा। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *