साफ-सफाई की शिकायत के लिए जारी करें नंबर

बड़वानी | शहरी विकास अभिकरण की बैठक में नगरीय निकायों की समीक्षा बुधवार को कलेक्टर जयति सिंह ने की। उन्होंने कहा कचरा संग्रहण के लिए कचरे के संग्रहण के साथ ही उसके परिवहन व अलग करने पर काम किया जाए। नगर परिषद व नगर पालिका के बस स्टैंड भी ऐसे होना चाहिए। जिससे यह पता चल सके की यह शहर का बस स्टैंड है या नगरीय निकाय का। शहर व नगरीय निकायों के शौचालयों की नियमित सफाई हो। वहां पर एक कर्मी रखा जाए, जो निर्धारित शुल्क वसूल कर लोगों से स्वच्छता के प्रति फीडबैक प्राप्त कर सके। शहर व नगरीय निकायों में साफ-सफाई नियमित हो। साफ-सफाई की शिकायतों के लिए एक नंबर जारी किया जाए। जिस पर कोई भी रहवासी अपनी शिकायत दर्ज कर सके। शिकायतों का रिकार्ड संधारित कर उसमें प्रविष्टि भी की जाए। शिकायत का निराकरण कितने समय में हुआ। नगरीय निकाय ग्रे-वाटर मैनेजमेंट पर भी काम करें। सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबीन रखे जाए। साथ ही दुकानदारों को भी डस्टबीन में ही कचरा एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएं। बैठक में परियोजना अधिकारी व संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर राजा रवि वर्मा सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *