सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को सर्व समाज समिति की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर अनिल सिंह ने कहा कि बोकारो पुलिस कप्तान एवं बोकारो उपायुक्त को चर्चित अपराधी पर और उनके सभी साथियों पर यूएपीए कानून का पालन करते हुए उन सभी अपराधियों पर इस एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज करनी चाहिए। कहा कि एसपी को यह भी बताना पड़ेगा कि वह कौन लोग हैं और कौन से संस्थान से जुड़े हैं जो घटित घटना के समय बोकारो एसपी की बात को अभियुक्त तक पहुंचा रहे थे। कहा कि 15 िदन बीतने के बाद भी उपायुक्त व एसपी के आदेश के बाद भी सेक्टर-6 स्थित टॉर्चर सेंटर ध्वस्त नहीं किया गया। कहा कि यदि 3 जनवरी से पहले मांगें नहीं मानते हैं तो सर्व समाज नगर सेवा भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा।


