15 हजार रुपए छीनकर फरार हुए लुटेरे, पुलिस ने एक आरोपी को किया काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर शराब ठेके पर लूट करने आए दो युवकों से सेल्समैन की हाथापाई हो गई। इस दौरान लुटेरे ने दो गोलियां भी चला दीं। हालांकि सेल्समैन बाल-बाल बच गया। आरोपी 15 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। जब हाथापाई हो रही थी तभी सेल्समैन ने दोनों आरोपियों के चेहरे से नाकाब हटा दिया था। पीड़ित ने आरोपियों को पहचान लिया था। पुलिस ने इस मामले में पर्चा दर्ज करने के बाद एक लुटेरे को काबू कर लिया, जबकि साथी मोनूी निवासी भोरसी ब्राह्मणा अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव सकियावाल वैरोवाल के रूप में हुई है। यह घटना 29 दिसंबर की रात 9 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन सुखजिंदर सिंह निवासी दोलानंगल ने बताया कि वह रवि कुमार एंड भिंडर वाइन कंपनी में ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। 29 दिसंबर की रात करीब 9 बजे दो युवक उसके ठेके पर आए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसके गले से 15 हजार रुपए निकाल लिए। जब उसने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान दोनों युवकों के चेहरे पर बंधे कपड़े खुल गए, जिससे वह उन्हें पहचान गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *