अमृतसर | रात 12 बजते ही शहरवासियों ने आतिशबाजी से नए साल 2026 का स्वागत किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शहर के रणजीत एवेन्यू, मॉल रोड और लॉरेंस रोड स्थित होटलों व क्लबों में लोगों ने डीजे की धुनों पर थिरक कर 2026 का स्वागत किया। जैसे ही साल का पहला पल आया, आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। फोटो : सुनील कुमार


