सितंबर तक स्टेशन पर पार्किंग, एप्रोच रोड, प्लेटफार्म सुविधा मिलेगी

लुधियाना| 210 करोड़ की लागत वाली टर्मिनल बिल्डिंग: स्टेशन के दोनों ओर नई और आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। इनका डिज़ाइन एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलने में किसी तरह की परेशानी न हो। 160 करोड़ रुपए की लागत वाली मल्टी-लेवल पार्किंग और नई एप्रोच रोड पर काम चल रहा है। सिविल लाइन एरिया और लुधियाना रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को आपस में संतुलित किया जाएगा, जिससे सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या कम होगी और ट्रैफिक दबाव घटेगा। अलग-अलग एंट्री-एग्जिट से जाम की स्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है। 80 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म की संख्या और उनकी लंबाई भी बढ़ाई जा रही है, ताकि लंबी और ज्यादा ट्रेनों को आसानी से हैंडल किया जा सके। इसके साथ ही ट्रैक लेआउट, सिग्नलिंग सिस्टम और ऑपरेशनल मैकेनिज्म को अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस साल के सितंबर तक इन बदलावों का असर जमीन पर दिखने लगेगा। फूड वेन्स: यात्रियों की सुविधा के लिए फूड वेन्स की भी व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन परिसर के फ़रवरी एंड और लुधियाना साइड की पार्किंग एरिया में तीन आउटसोर्स फूड वेन्स लगाई जाएंगी, जिससे खान-पान में वैरायटी मिलेगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *