भगवान वेंकटेश का अलौकिक दर्शन कर भक्तों ने की मंगल प्रार्थना

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में चल रहे धनुर्मास के दौरान आयोजित चार दिवसीय बैकुंठ महोत्सव के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान में शामिल होकर पूजन किया। भगवान के अलौकिक दर्शन किए और सहस्त्रनाम मंत्रों को सुना। भक्तों ने परिवार के साथ सहस्त्रार्चन लक्षा अर्चना में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। भक्तार्तिनाशन भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर की कृपा का आशीर्वाद पाया। मनोभिलाषित वर पाने के लिए मंगल प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य, नारायण दास और वृंदावन से आए कृष्णानंद रामानुज दास द्वारा विधि-विधान से कराए गए। जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि नए वर्ष के शुभारंभ की भगवान से मंगल प्रार्थना करनी है। आने वाला हर दिन हमारे लिए नया दिन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *