श्री श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बुधवार को चांदन द्वादशी पर श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद वीर बजरंगबली व शिव परिवार का पूजन कर फल-मिष्ठान अर्पित किए गए। पूरे मंदिर परिसर में हारे के सहारे की जय और लखदातार की जय के जयकारे गूंजते रहे।


